रौनिया पंचायत के मुखिया के अंतिम यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

रौनिया पंचायत के मुखिया के अंतिम यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष
कटिहार बरारी प्रखंड के रोनिया पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर यादव का शनिवार को पटना जाने के क्रम में फतुहा के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया. रविवार को उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गयी. जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव अपने समर्थकों के साथ दिवंगत मुखिया कौशल किशोर यादव के अंतिम यात्रा में शामिल हुए. उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. उन्होंने कहा कि समाजसेवा में दिवंगत मुखिया कौशल किशोर यादव ने काफी योगदान दिया था. उन्होंने समाज के हर तबके के लोगों के प्रति हमेशा सेवा भावना से सहयोग किया था. उनका सड़क दुर्घटना में निधन होना सिर्फ पंचायत या बरारी के लिए क्षति नहीं है बल्कि पूरे कटिहार और बिहार के लिए भी बड़ी क्षति है. इस दौरान राजा मिश्रा, सउद आलम, अखिलेश पोद्दार, अवधेश मंडल, जहांगीर, सिमरनजीत सिंह, मसरूर आलम सहित कई कांग्रेस नेता मुख्य रूप से मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










