कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उमेश सिंह निषाद को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उमेश सिंह निषाद को दी श्रद्धांजलि
कटिहार पूर्वी बारीनगर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं मत्स्यजीवि सहयोग समिति के मंत्री तथा वीआईपी पार्टी के सक्रिय नेता उमेश सिंह निषाद के असामयिक निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव एवं पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंच श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस नेताओं ने उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि उमेश सिंह निषाद के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. वह एक सरल स्वभाव के और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे. इस दौरान कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास, सिमरनजीत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सूराजी लाल चौधरी, प्रीतम चक्रवर्ती, मुनेश्वर ठाकुर, इलियास, अजीज, राजकुमार मेहता, वकील सिंह,अखिलेश यादव मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










