कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कई नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Updated at : 30 Oct 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कई नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कई नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

विज्ञापन

– अनुशासन समिति द्वारा प्राप्त पत्र के आधार पर हुई कार्रवाई प्रतिनिधि, कटिहार आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर संगठन को सक्रिय करने के क्रम में कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गयी. जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने पार्टी अनुशासन समिति की सिफारिश पर कई प्रखंड स्तरीय व पदाधिकारियों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. अनुशासन समिति कटिहार से मिले प्रतिवेदन के आधार पर कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने संबंधित नेताओं को संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का आदेश दिया है. पत्र में कहा गया है कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए संगठन को एकजुट व अनुशासित बनाए रखना प्राथमिकता है. जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जो भी पदाधिकारी पार्टी लाइन से हटकर कार्य करेंगे, उसके खिलाफ सख्त कदम उठायी जायेगी. निष्कासित नेताओं में आजमनगर, बारसोई व कदवा प्रखंडों के कईपदाधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं. जिसमें अफताब आलम, शाहनवाज़ आलम, जहरुल इस्लाम, नैयर अली, वीरेन्द्र सिंह, कंचन दास शामिल हैं. जिन पर कार्रवाई की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन