ePaper

नगर निगम टैक्स में वृद्धि को लेकर कांग्रेस शिष्टमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Updated at : 24 Jun 2024 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

टैक्स में लगातार हो रही है वृद्धि, नहीं मिल रहा लोगों को नगर निगम जैसी सुविधा

विज्ञापन

कटिहार. नगर निगम के बढ़ते टैक्स को लेकर सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए जिलाधिकारी से मांग किया कि नगर निगम लगातार टैक्स में वृद्धि किए जाने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जिस पर संज्ञान लेते हुए टैक्स में वृद्धि के निर्णय को वापस लेने के संदर्भ में हस्तक्षेप करने की मांग की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो वर्षों में यह दूसरी बार है कि नगर निगम द्वारा टैक्स बढ़ाया गया है. जबकि इसका कोई औचित्य नहीं है. कहा कि महंगाई की मार से लोग पहले ही त्रस्त हैं. आम लोग बढ़ती महंगाई से त्राहिमाम है. अब ऐसे में एक बार फिर नगर निगम द्वारा टैक्स में वृद्धि किया जाना एक दुखद निर्णय हैं. इस निर्णय पर नगर निगम और सरकार को अवश्य विचार विमर्श करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आमलोगों से नगर निगम जितना टैक्स वसूल करती है उसका सुविधा भी लोगों को नहीं मिल पाती है. सुविधा के नाम पर लोगों को नगर निगम की ओर से सिर्फ ठेंगा दिखा दिया जाता हैं. नगर निगम क्षेत्र में अभी लोगों को जल जमाव की समस्या, सड़क की कमी, नाले की कमी सहित कई परेशानी का सामना कर रहे है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर नगर निगम द्वारा टैक्स में किए गए वृद्धि वापस नहीं ली जाती है तो इसके विरुद्ध कांग्रेस पार्टी एक बड़े आंदोलन को बाध्य होगी. क्योंकि आमलोगों को सुविधा मिले और आम लोगों पर इतना बोझ ना दिया जाय या हमारी प्राथमिकता है. मौके पर कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष मनी पासवान, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम, प्रीतम चक्रवर्ती, आजम, जहांगीर, मुस्तफा मंसूरी, प्रदीप कुमार यादव, मोतीलाल तांती, बंटी यादव आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन