कामरेड सत्यनारायण यादव सर्व समिति से कटिहार जिला मंत्री बनाये गये

कामरेड सत्यनारायण यादव सर्व समिति से कटिहार जिला मंत्री बनाये गये
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाथनगर खेल मैदान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सोलहवां सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसमें कामरेड सत्यनारायण यादव को सर्व समिति से कटिहार जिला मंत्री चुन लिये गये. जिसमें कामरेड शिबू सोरेन, कामरेड देवनारायण साहनी, कामरेड विनोदा नन्द साह सहित सभी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ता के द्वारा सर्व समिति से सत्यनारायण यादव को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री बनाया गया. उन्हांने कहा कि मैं ईमानदारी पूर्वक पार्टी के गरिमा को ध्यान में रखते हुए अपने पद का निर्वहन करूंगा. इस मौके पर पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड ओम प्रकाश नारायण, पूर्व जिला सचिव खगड़िया कामरेड प्रभाकर, जिला सचिव कटिहार कामरेड विनोदा नन्द साह, अंचल मंत्री मूसा के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




