प्रताड़ना का आरोप लगाकर एसपी से की शिकायत

प्रताड़ना का आरोप लगाकर एसपी से की शिकायत
कटिहार एक महिला ने पति व देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता ने आवेदन में दर्शाया कि वह मिरचाईबाड़ी की निवासी है. उसकी शादी करीब 15 साल पहले पूर्णिया जिले के चंदन गुप्ता के साथ हुई थी. शादी के शुरुआती कुछ साल ठीक-ठाक रहा इस दौरान उन्हें एक पुत्र भी हुआ. महिला ने बताया कि पति को शराब की लत थी और वह कोई कामकाज नहीं करते थे. इसी बीच पति ने अपने छोटे भाई गोविंद गुप्ता के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू किया. जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसे नशीली दवा खिलाकर देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया. पति द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जाने लगी. पीड़िता ने इस मामले को लेकर पहले व्यवहार न्यायालय और सहायक थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पारिवारिक समझौते के बाद मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया. कुछ महीनों बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे फिर से प्रताड़ित करना शुरू किया. अंततः महिला अपनी बेटी को लेकर किसी तरह वहां से भागकर कटिहार पहुंची. महिला का कहना है कि अब माता-पिता भी उनका साथ नहीं दे रहे हैं और वह पति के साथ नहीं रहना चाहतीं. इसलिए उन्होंने तलाक की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा है. अब पीड़ित महिला के आरोप में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




