जोन ए का महानंदा छठ घाट की शुरू नहीं हुई सफाई

Updated at : 17 Oct 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
जोन ए का महानंदा छठ घाट की शुरू नहीं हुई सफाई

जोन ए का महानंदा छठ घाट की शुरू नहीं हुई सफाई

विज्ञापन

– चंदा इक्कठा कर मोहल्ले के लोग मनाते हैं छठ महापर्व – निगम की ओर से अब तक नहीं की गई साफ सफाई शुरू – रिहायशी मोहल्ले के छठ व्रती देते भगवान भास्कर को अर्घ कटिहार छठ महापर्व को लेकर निगम प्रशासन की ओर से चार जोन बनाकर छठ घाटों की साफ सफाई शुरू कर दिया गया है. हर हाल में इस बार छठ घाटों पर व्रतियों को मिलने वाली सुविधा को लेकर भले ही निगम तत्पर है. कर्मचारियों को कहीं मजदुरी पर रखकर तो कहीं ठेके पर रखकर घाट की सफाई किया जा रहा है. यह कार्य सोमवार से ही शुरू है. छठ महापर्व का अब महज आठ से नौ दिन शेष रह गया है. लेकिन जोन ए का महानंदा छठ घाट की साफ सफाई शुरू नहीं होने से छठ घाट पर जलकुम्भी ही जलकुम्भी है. जिसको लेकर छठ व्रतियों के बीच परेशानी का सबब बना हुआ है. हालांकि यह मोहल्ला रिहायशी होने के कारण अधिकांश लोग इसी छठ घाट या फिर बगल में कृत्रिम घाट बनाकर छठ पर्व मनाते आये हैं. महानंदा कॉलोनी के आशुतोष कुमार, कमलेश कुमार, राजू कुमार समेत अन्य का कहना है कि इस छठ घाट पर वर्षों से छठ पर्व मनाते आ रहे हैं. अधिक जलकुम्भी होने व नगर निगम प्रशासनक की ओर से इस ओर किसी तरह के कार्य नहीं करने की वजह से वे लोग खुद से चंदा इक्कठा कर मंदिर के सामने ही कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कर करीब पचास से सत्तर छठव्रती छठ करते हैं. आपस में मिलकर गढ्ढा करने से लेकर साज सज्जा तक कार्य करते हैं. इसमें लगने वाले खर्च खुद से व्यय करते हैं. वार्ड नम्बर एक के पार्षद को सूचना देने पर कभी देखने आते हैं कभी नहीं. अब तक इस छठ घाट की साफ सफाई शुरू तक नहीं की गयी है. वे लोग अपने स्तर से दीपावली के बाद छठ घाट तैयारी में जुटेंगे. सत्तर से अधिक छठव्रती करते हैं छठ महानंदा कॉलोनी के लोगों का कहना है कि महानंदा तालाब में वर्षों से कई मोहल्लों के छठव्रती छठ पर्व करने पहुंचते हैं. इसमें मुख्य रूप से महानंदा, कृष्णापुरी, जयप्रकाश नगर, भेरिया रहिका,महानंदा के पीछे वाला मोहल्ला से करीब सत्तर से अधिक छठव्रती छठ करते हैं. छठ के दिन साज सज्जा से लेकर व्रतियों को मिलने वाली सुविधा को खुद से ही तैयार करते हैं. बिजली बत्ती हो या फिर आने जाने की सुविधा अपने स्तर से जितना बन पड़ता है खुद से कर श्रद्धा के साथ छठ महापर्व करने पहुंचते हैं. कहते नगर आयुक्त छठ महापर्व 27 की संध्या अर्घ से 28 अक्तूबर सूर्य उदय अर्घ दिया जाना है. इसके लिए छठ घाटों को चिन्हित कर साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्था के दृष्टिकोण से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी वाडों एवं सम्पूर्ण छठ घाटों की साफ सफाई का कार्य 25 अक्तूबर तक सुनिश्चित करने के लिए सभी घाटों को चार जोन में बांटकर सम्पन्न कराया जाना है. जोनवार नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. समय रहते सभी छठ घाटों की साफ सफाई से लेकर सभी सुविधा को उपलब्ध कराना है. संतोष कुमार, नगर आयुक्त, कटिहार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन