कोढ़ा में छठ घाट की सफाई का कार्य हुआ शुरू

Updated at : 15 Oct 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
कोढ़ा में छठ घाट की सफाई का कार्य हुआ शुरू

कोढ़ा में छठ घाट की सफाई का कार्य हुआ शुरू

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत में लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आने के साथ ही नगर पंचायत की ओर से तैयारियां तेज़ कर दी गयी हैं. नगर क्षेत्र के विभिन्न नहरों, तालाब व छठ घाटों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है. सफाई कर्मचारियों की विशेष टीमें बनाकर नालों की सफाई, जल निकासी व कचरा प्रबंधन के लिए लगाया गया है. नगर पंचायत अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिन्टु ने बताया की छठ पूजा नगरवासियों की गहरी आस्था से जुड़ा पर्व है. स्वच्छ और सुरक्षित घाट सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है. सफाई कार्य के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग की भी योजना बनाई गई है. नगर पंचायत द्वारा इन स्थानों पर चूना छिड़काव, पानी की समुचित व्यवस्था और अस्थायी चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन