त्योहार को लेकर घर व मंदिरों की सफाई व रंगई शुरू

Updated at : 13 Oct 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
त्योहार को लेकर घर व मंदिरों की सफाई व रंगई शुरू

त्योहार को लेकर घर व मंदिरों की सफाई व रंगई शुरू

विज्ञापन

बरारी प्रखंड क्षेत्र के दीपावली, कालीपूजा व छठ पर्व को लेकर ग्रामीणों ने अभी से घर की सफाई में जुट गयी है. घर की सफाई व रंगाई पुताई में घर के लोग लगे हुए है. दीपावली से पहले घर की सफाई के साथ पूजा की तैयारी भी करनी है. क्षेत्र में काली पूजा को लेकर मंदिरों का रंगरोंगन किया जा रहा है. क्षेत्र के बकिया रानीचक काली मंदिर जहां भव्य कुश्ती का आयोजन होता है. पूजा समिति तैयारी में जुटी है. श्रीश्री 108 मनोकामना सिद्ध काली मंदिर काढागोला स्टेशन मे भी तैयारी की जा रही है. प्राचीन काली मंदिर सरदार नगर भवानीपुर में ग्रामीणों द्वारा भव्य तैयारी हो रही है. काली मंदिर लक्ष्मीपुर गांव में पूजा के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी में जुटा है. पूजा समिति, काली मंदिर गुरुबाजार, रौतिया, बलुआ, गुरुमेला, उचला, नयाटोला भण्डारतल, भैसदीरा, कुड़िया, सकरैली सहित काली मंदिरों में पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन