33 केवी बिजली पोल गिरने से शहर में छाया घंटों अंधेरा, लोग रहे परेशान

33 केवी बिजली पोल गिरने से शहर में छाया घंटों अंधेरा, लोग रहे परेशान
– बिजली विभाग का आरोप बुडको की लापरवाही से गिरा पोल – देर शाम तक मरम्मत करा बिजली को किया गया बहाल कटिहार बुडको की लापरवाही का नतीजा शुक्रवार को उस समय शहरवासी को भुगतना पड़ा. जब बिना बारिश व आंधी के ही ब्रह्मचारी फील्ड के समीप 33 केवी बिजली पोल गिर गया. यह घटना शुक्रवार दोपहर चार बजे से पूर्व की है. ऐसा बिजली विभाग के पदाधिकारियों का कहना है. हालांकि बिजली विभाग के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के कड़ी मशक्कत के बदौलत इसे देर शाम तक मरम्मत करा बिजली बहाल कर दिया गया. इससे पूर्व बिजली पोल गिरने के बाद से शहर के कई हिस्सों में अंधेरा कायम हो गया. जिससे आमजनों को काफी परेशान होना पड़ा. कई उपभोक्ताओं की माने तो गमी की आहट भर से बिजली की लुकाछुपी का खेल शुरू हो जाना बताया जा रहा है. बिजली पोल खड़ा कर रहे बिजली विभाग के पदाधिकारियों का कहना था कि शहर में बुडको द्वारा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का निर्माण किया जा रहा है. इसी की खुदाई के क्रम में उक्त बिजली पोल गिर गया. इस दौरान शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गयी. जिसमें गोशाला, भेरिया रहिका, मिरचाईबाड़ी, अम्बेडकर चौक, तेजा टोला, टीवी सेंटर मेडिकल कॉलेज रोड समेत कई मोहल्ले शामिल रहे. अचानक करीब तीन घंटे बिजली गायब रहने के कारण उपभोक्तओं में हाहाकार की स्थिति हो गयी. उपभोक्ता एक दूसरे को फोन कर बिजली गायब होने के कारणों को पता लगाते रहे. इस दौरान कई उपभोक्ताओं का कहना था कि बिजली विभाग के पदाधिकारियों को फोन कर बिजली गायब होने के कारणों का पता करने के दौरान फोन तक रीसिव नहीं किया गया. इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश तेज हो गया. उपभोक्ताओं के बीच कई तरह के कयास लगते रहे. उनलोगों का कहना था कि काफी दिनों के बाद इतने देर तक शहर से बिजली गुल हुई है. तो किसी ने इसे गमी की आहट से ही कारनामा तक बताया गया. इधर बुडको के साइड इंजीनियर संतोष कुमार से मामले की सच्चाई की जानकारी ली गयी तो बताया गया कि कार्य किया गया था. इधर सहायक कार्यपालक अभियंता ऋतुराज मानिक का कहना है कि बुडको के द्वारा उक्त जगह पर ड्रेनेज निर्माण के लिए कार्य किया जा रहा था जिस वजह से 33केवी बिजली पोल गिर गया. जिसकी मरम्मत कराकर देर शाम तक बिजली बहाल कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




