समर्पण व अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन कर राष्ट्रसेवा के संकल्प का आह्वान

समर्पण व अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन कर राष्ट्रसेवा के संकल्प का आह्वान
– कार्यकर्ता एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का किया गया शुभारंभ कटिहार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 जिला योजना बैठक सह कार्यशाला के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ किया गया. एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यशाला के दौरान मंडल स्तर पर 7 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक होने वाले प्रशिक्षण के लिए विषयवार प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह, शामिल हुए. मंच पर उपस्थित क्षेत्रीय सह प्रभारी नरेश शाह, अनुसूचित जनजाति के प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष तल्लू बास्की, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, डॉ एसएन पोद्दार, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश सिंह मौजूद थे. प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विचारधारा के सुदृढ़ीकरण, संगठनात्मक क्षमता के विस्तार तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा किया. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ता साथियों एवं समर्थकों से भेंट की और समर्पण व अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है. इसी विश्वास के साथ हम जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं. जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरित होकर अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और अवसर पहुंचाने की प्रतिबद्धता को पुनः दृढ़ किया. क्षेत्रीय प्रभारी नरेश शाह ने कहा कि दीनदयाल के विचारधारा को नए पीढ़ी तक पहुचाने एवं भाजपा के पंच निष्ठा,अंत्योदय, एकात्म मानव वाद जैसे प्रासंगिक विषयों को नीचे कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने की दृष्टि से प्रशिक्षण अभियान पार्टी ने प्रारम्भ किया है. महाअभियान में जिले से आए पदाधिकारी, सभी मंडल के अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक मंडल प्रभारी प्रशिक्षण वर्ग हेतु सभी मंडल से मंडल टोली सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




