विधान पार्षद ने कोढ़ा में एक सौ बेड अस्पताल का उठाया मुद्दा

विधान पार्षद ने कोढ़ा में एक सौ बेड अस्पताल का उठाया मुद्दा
कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बिहार विधानसभा में कोढ़ा प्रखंड में एक सौ बेड के अस्पताल का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया. पार्षद ने अपने तारांकित प्रश्न के दौरान स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया कि कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र एनएच-31 के किनारे अवस्थित है. आये दिन इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों को समुचित इलाज नहीं मिल पाता है. दुर्घटनाओं के दौरान घायल होने वालों का समुचित इलाज के लिए एनएच 31 के किनारे सौ बेड का अस्पताल का निर्माण कराया जाना चाहिए. कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में सौ बेड का अस्पताल का निर्माण होने से कोढ़ा के साथ-साथ बरारी विधानसभा क्षेत्र को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल पायेगी. विधान परिषद में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में एनएच-31 किनारे 100 बेड अस्पताल निर्माण का फिलहाल प्रावधान नहीं है. मंत्री ने बताया कि कोढ़ा क्षेत्र में कुरसेला, समेली, कोढ़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हैं. जहां सड़क दुर्घटना में घायल लोगों सहित आम मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. बरारी में भी 30 शय्या का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कार्यरत है. कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ द्वारा ओपीडी, आपातकालीन सेवा, प्रसव, ईसीजी, एक्स-रे तथा पैथोलॉजी जांच की 24 घंटे सुविधा उपलब्ध है. सरकार की सात निश्चय-3 योजना 2025-2030 के तहत इन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को विशिष्ट चिकित्सा केन्द्र के रूप में विकसित करने की योजना है. जिससे विशेषज्ञ सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी. मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान नियमों के अनुसार प्रखंड स्तर पर 30 शय्या से अधिक क्षमता वाले अस्पताल की स्थापना का प्रावधान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




