आरडीएस कॉलेज में कदाचार मुक्त हुई सीआईए परीक्षा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :17 Apr 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
आरडीएस कॉलेज में कदाचार मुक्त हुई सीआईए परीक्षा

आरडीएस कॉलेज में कदाचार मुक्त हुई सीआईए परीक्षा

विज्ञापन

– पहले दिन 95 प्रतिशत छात्रों की रही सभी पालियों में उपस्थिति कटिहार आरडीएस कॉलेज सालमारी में गुरुवार से सत्र 2024-28 के यूजी सेमेस्टर द्वितीय जून 2025 सीआईए परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हुई. पहले ही दिन पीयू कुलपति के औचक निरीक्षण से शिक्षकों व कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा. मुकम्मल तैयारी की गयी थी. परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि परीक्षा 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक लगातार संचालित होगी. आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित छात्र छात्राओं को परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित कर दिया जायेगा. पन्द्रह विषयों को तीन ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में छह, बी में चार एवं सी ग्रुप में पांच विषयों को शामिल किया है. सीआईए परीक्षा छह पालियों में ली जा रही है. प्रथम पाली सुबह 9:15 से, दूसरी पाली 10:30 से 11:30 बजे, दूसरी सिटिंग में 11:45 से 12:35 और 1 बजे से दो बजे ली गयी. तीसरी सिटिंग में 2:15 से 3:15 बजे तक एवं 3:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा ली जा रही है. द्वितीय सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन कार्ड तथा प्रथम सेमेस्टर का प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में इंट्री दिया गया. मुख्य रूप से छात्रों से मोबाइल परीक्षा भवन के मुख्य द्वार पर ही ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन