चूना गली दुर्गापूजा पंडाल में ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर की दिखेगी झलक

चूना गली दुर्गापूजा पंडाल में ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर की दिखेगी झलक
– 12 लाख की लागत से पंडाल का कराया जा रहा निर्माण, लाइटिंग व सजावट आदि में कुल 15 लाख होंगे खर्च कटिहार उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर यदि कटिहार में देखना है तो इस वर्ष आप शहर के चुना गली में दुर्गापूजा पंडाल देखने के लिए जरूर पहुंचे. शहर के वार्ड नंबर 32 चुना गली में संघर्ष क्लब की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गापूजा को लेकर भव्य पंडाल निर्माण कराया जा रहा है. इस वर्ष यहां पर 12 लाख की लागत से उड़ीसा में स्थित जगन्नाथ मंदिर के रूप में पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. संघर्ष क्लब की ओर से इस वर्ष पूरे पूजा का बजट 15 लाख रूपए रखा गया है. जिसमें पंडाल, प्रतिमा, लाइटिंग पूरे पूजा का बजट शामिल है. मालदा के 25 कारीगर इस पंडाल निर्माण में लगे हुए हैं. पंडाल निर्माण मुख्य रूप से बांस, प्लाई, थर्मोकोल, फोम, कपड़ा आदि को यूज में लाकर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. इस वर्ष इस पंडाल की खासियत यह है कि यह पूरे 100 फीट की ऊंचाई तक पंडाल का निर्माण हो रहा है. दरअसल संघर्ष क्लब इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती मना रहा है. संघर्ष क्लब इस वर्ष 50वीं वर्षगांठ के रूप में यह आकर्षक पंडाल का निर्माण करा रहा है. क्लब के संरक्षक मंजय सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहा भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. इस वर्ष श्रद्धालु उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर का दर्शन यहां पर करेंगे. संरक्षक सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को यह जगन्नाथ मंदिर के रूप में पंडाल काफी पसंद आयेगा. पंडाल निर्माण का कार्य छह पूजा तक पूरा कर लिया जायेगा. श्रद्धालुओं के लिए सात पूजा को पंडाल का पट खोल दिया जायेगा. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह मंदिर पर आधारित यह पंडाल श्रद्धालुओं को काफी पसंद आने वाला है. 1976 से हो रही है यहां पर पूजा अर्चना संघर्ष क्लब का गठन 1976 से किया गया है. तभी से यहां पर दुर्गापूजा को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. इस वर्ष संघर्ष क्लब अपना 50वां वर्षगांठ मना रहा है. इससे पूर्व विगत सालों में अयोध्या का राम मंदिर के स्वरूप जैसा पंडाल तैयार किया था. एक वर्ष बांस की टोकरी से उबला के पत्ते से पंडाल का निर्माण भी हो चुका है. एक वर्ष यहां पर लोटस टेंपल बनाया था. श्रद्धालुओं ने काफी पसंद किया था. एक वर्ष क्लब द्वारा उड़ीसा में बने एक पंडाल का स्वरूप तैयार किया गया था. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश पंडाल के माध्यम से दिए गये थे. पिछले वर्ष विलुप्त पक्षी, पंछी पर आधारित पंडाल श्रद्धालुओं को काफी पसंद आया था. इस वर्ष भी उड़ीसा का जगन्नाथ मंदिर श्रद्धालुओं को काफी पसंद आने वाला है. पूजा के सफल आयोजन को लेकर ये सभी निभा रहे अपनी भूमिका पंडाल निर्माण और पूजा की सफलता को लेकर क्लब के अध्यक्ष दीपांकर चौधरी, सचिव गौरव दास, संरक्षक सदर विधायक तरकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, मंजय सिंह, कोषाध्यक्ष योगी संजय नाथ, बंधन महतो, पंकज रजक, गौरव रजक, छोटू रजक, गौतम रजक, सुमित चौधरी, आशीष झा, आयुष सिंह, रवि यादव, जयंत दास, संतोष महाल्दार, मुकेश कुमार रजक, टोनी सिंह, आशीष झा, अंकुश रजक रंजीत ठाकुर, गोलू यादव, संदीप शर्मा आदि अपनी भूमिका निभा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




