क्रिस ने प्रो पंजा में गोल्ड तो आकाश ने ब्रोंच मेडल पर जमाया कब्जा

Updated at : 09 Oct 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिस ने प्रो पंजा में गोल्ड तो आकाश ने ब्रोंच मेडल पर जमाया कब्जा

क्रिस ने प्रो पंजा में गोल्ड तो आकाश ने ब्रोंच मेडल पर जमाया कब्जा

विज्ञापन

कटिहार कटिहार के लाल ने न केवल जिला का बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. कटिहार के वार्ड नंबर 19 लड़कनियां टोला निवासी 18 वर्षीय क्रिस कुमार पिता सुनील सिंह ने प्रो पंजा में गोल्ड मेडल हासिल किया है. लंगड़ा बागान निवासी तपन लाल के पुत्र 21 वर्षीय आकाश लाला ने ब्रोंच मेडल खिताब जीता है. दोनों ही युवा एक छोटे से कमरे 10 बाय 10 में सीमित संसाधनों के साथ प्रैक्टिस कर अपने आप को तैयार किया था. पटना में दो दिवसीय ऑल इंडिया प्रो पंजा एक्स फेडरेशन कप 2025 में दोनों युवाओं ने बाजी मारी है. क्रिस कुमार ने लेफ्ट पंजा में यूपी के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया. जबकि राइट हैंड से पंजाब के खिलाड़ी को मात देकर ब्रोंच मेडल जीता. अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते दोनों युवाओं ने मेडल हासिल की. आकाश ने राइट हैंड से पंजा लड़कर वेस्ट बंगाल के खिलाड़ी को हराकर ब्रोंच मेडल जीता. चार और पांच अक्तूबर दो दिवस पटना सिटी सेंटर मॉल में आयोजित हुई. प्रतियोगिता में पूरे इंडिया से 500 से ऊपर खिलाड़ी भाग लिए थे. गोल्ड मेडल जीतने वाले क्रिस कुमार, ब्रोंच जीतने वाले आकाश लाला को मेडल प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर उन्हें नवाजा गया. युवाओं के इस जीत से परिवार वालों में खुशी की लहर है. गोल्ड मेडलिस्ट क्रिस कुमार ने बताया कि उन्हें परिवार का पूरा साथ मिला. गुरु के रूप में डब्लू पासवान का उन्होंने आभार जताया. बच्चों की इस जीत पर क्रिस की मां नमिता देवी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरा सपना है कि मेरा बेटा आगे और भी इससे बेहतर करें. गोल्ड मेडलिस्ट क्रिस कुमार व आकाश लाला ने कहां के उनका सपना है कि वह आगे देश के लिए खेले. इसके लिए वह जीजान से मेहनत करने के लिए तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन