अज्ञात वाहन की ठोकर से बालक जख्मी

अज्ञात वाहन की ठोकर से बालक जख्मी
फलका प्रखंड मुख्यालय के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन के ठोकर से एक आठ वर्षीय बालक जख्मी हो गया. जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका ले जाया गया. जख्मी का प्राथमिक उपचार चल रहा है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक शुक्रवार गोपालपट्टी घाट निवासी दिनेश मंडल का आठ वर्षीय पुत्र छोटू कुमार अपने घर से पिताजी के पास दुकान जा रहे थे. इसी दौरान प्रखंड मुख्यालय के समीप एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से बालक सड़क पर गिर गया और जख्मी हो गया. जख्मी बालक को स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया. जहां चिकित्सक प्राथमिक उपचार कर रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




