मुख्यमंत्री 3.09 लाख पेंशनधारियों के खाते में हस्तांतरित किये 34.63 करोड़

Updated at : 10 Sep 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 3.09 लाख पेंशनधारियों के खाते में हस्तांतरित किये 34.63 करोड़

मुख्यमंत्री 3.09 लाख पेंशनधारियों के खाते में हस्तांतरित किये 34.63 करोड़

विज्ञापन

कटिहार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत तीसरी बार नयी दर से पेंशन की राशि के अंतरण से संबंधित जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं राजस्व ग्राम स्तर पर कार्यक्रम हुआ. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से बढ़ी हुई पेंशन की राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया. उनके संदेश का लाईव प्रसारण समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार सहित जिले के सभी कार्यक्रम स्थलों पर वेब कॉस्टिंग के माध्यम से किया गया. मुख्यमंत्री संवाद कक्ष पटना से जिला के सभी प्रखंड व पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लाइव एवं संवाद पत्र के माध्यम से संबोधित किया. कार्यक्रम में बढ़े हुए राशि के उत्साह में करीब 200 से अधिक पेंशनधारी शामिल हुए. डीएम मनेश कुमार मीणा ने पेंशनधारियों को 1100 रुपये का डमी चेक प्रदान किया. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक यस्शवी मुख्यमंत्री का संदेश को पढ़कर सुनाया. डीडीसी अमित कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग जे सहायक निदेशक यस्शवी, प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी नीलम कुमारी सहित जिला स्तरीय कई पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल थे. पेंशनधारियों ने अपने अपने बढ़े हुए पेंशन की राशि पर प्रतिक्रिया व्यक्त भी की. जिला अंतर्गत कुल 309940 पेंशनधारियों की 34,63,66,400 रुपये अंतरित की गयी है. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ने बताया कि वीडियो लाइव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनधारी शामिल हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन