मुख्य अभियंता ने खेरिया में कटाव स्थल का किया निरीक्षण

मुख्य अभियंता ने खेरिया में कटाव स्थल का किया निरीक्षण
कुरसेला जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता सहित अभियंताओं के दल ने खेरिया गांव स्थित नदी के कटाव का स्थल निरीक्षण किया. कटाव के स्थल निरीक्षण पर मौजूद स्थानीय लोगों क्षेत्र में नदियों के कटाव के भयावता से अभियंता दल को अवगत कराया. अभियंताओं ने कटाव से प्रभावित गांवों के संबंध में जानकारी ली. कटाव स्थल निरीक्षण पर अभियंताओं के दल ने बताया कि कटाव की स्थिति की जानकारी सरकार को भेजी जायेगी. कटाव निरोधक कार्य के लिए सरकार द्वारा राशि स्वीकृत किया गया है. नदी के जलस्तर कटाव निरोधक कार्य के लिए अनुकूल होने पर निरोधक कार्य प्रारम्भ किया जायेगा. कटाव की भयावहता को लेकर खेरिया, तीनघरिया, बालू टोला, बसुहार मजदिया, कमलाकान्ही, गुमटी टोला, पत्थल टोला गांवों के लोग अस्तित्व खतरा को लेकर सहमे हुए है. स्थल निरीक्षण पर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




