सीएचसी दुर्गागंज के एक्स रे कर्मी को लगी फटकार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :22 Apr 2026 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
सीएचसी दुर्गागंज के एक्स रे कर्मी को लगी फटकार

सीएचसी दुर्गागंज के एक्स रे कर्मी को लगी फटकार

विज्ञापन

कदवा प्रखंड सह अंचल का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश पोषण पुनर्वास केंद्र को जल्द चालू करने का भी दिया निर्देश कदवा डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. साथ ही प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया. जिला पदाधिकारी के प्रखंड मुख्यालय पहुंचते ही पदाधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मच गया. निरीक्षण में अंचल के सभी डिपार्टमेंट के दस्तावेजों का जांच रिव्यू किया. डीएम ने दस्तावेजों का निरीक्षण कर अंचल के सभी पदाधिकारियों को उचित निर्देश दिया. तत्पश्चात डीएम सीएचसी दुर्गागंज पहुंचे. स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर निरीक्षण करते हुए एक्सरे कक्ष में कार्यरत कर्मी को फटकार लगायी. पोषण पुनर्वास केंद्र को बंद देखकर अविलम्ब पुनः चालू कराने का सख्त निर्देश दिया. स्वास्थ्य के सभी दस्तावेजों की भी जांच की. प्रभारी सहित सभी कर्मियों को दिशा निर्देश दिये. डीएम ने कहा कि प्रखंड व अंचल का जो निरीक्षण होता है. इसी क्रम में आज हमलोग कदवा प्रखंड मुख्यालय आये है. जिसके तहत विभिन्न योजनाएं चल रही है. उसका निरीक्षण किया गया. अभी और भी स्थल निरीक्षण में हॉस्पिटल एवं प्रखंड अन्य स्थान पर भी जायेंगे. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सरकार के द्वारा चलाई गयी जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं है. उसे त्वरित गति से एवं विशेष रूप से जनजन तक पहुंचाई जाय. इसके साथ ही जो मिशन मोड में हमलोग अलग- अलग जांच कर रहे है. उसी क्रम में जो पूरे जिले में ट्रैफिक नियमों को लेकर जांच चल रही है. कदवा प्रखंड में भी चल रही है. सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है लोगों को सुविधाएं मिल रही है वो सही तरीके से मिले उसमें अगर कोई भी किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी होने पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा. मौके पर एडीएम बिनोद कुमार, एसडीएम बारसोई राजू कुमार, बीडीओ कदवा प्रेम कुमार, सीओ रिजवान आलम, पीओ कदवा देवेश कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन