ग्राहक विश्वास से सशक्त राष्ट्र को समर्पित है सेंट्रल बैंक बैंक: क्षेत्रीय प्रमुख

ग्राहक विश्वास से सशक्त राष्ट्र को समर्पित है सेंट्रल बैंक बैंक: क्षेत्रीय प्रमुख
कटिहार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115 वें स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय कटिहार में बैंक में कार्यक्रम का आयोजन किया. शुरुआत बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई. राजभाषा अधिकारी रानी कुमारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. क्षेत्रीय प्रमुख अमृतेश परमार्थ ने मुख्य अतिथि डॉ बिपिन सिंह व प्रदीप कुमार को शॉल, पौधा भेंट कर सम्मानित किया. क्षेत्रीय प्रमुख अमृतेश परमार्थ ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना दिवस की थीम ग्राहक विश्वास से सशक्त, राष्ट्र को समर्पित पर प्रकाश डाला. बैंक की 115 वर्षों की सेवा यात्रा को जन-जन के विश्वास से जुड़ा हुआ बताया. मुख्य अतिथि डॉ बिपिन सिंह ने कहा कि औपनिवेशिक काल में एक स्वदेशी बैंक की स्थापना करना भारतीय आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वाभिमान का प्रतीक था. प्रदीप ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्ष 1978 में कटिहार में सेंट्रल बैंक की केवल एक शाखा थी. जबकि आज जिले में बैंक की 27 शाखाएं कार्यरत है. मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, सूरज कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी बैंक के सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक योगदान की सराहना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




