जामिया ताजुस शरीया में जश्न ए बुखारी का आयोजन

Updated at : 29 Oct 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
जामिया ताजुस शरीया में जश्न ए बुखारी का आयोजन

जामिया ताजुस शरीया में जश्न ए बुखारी का आयोजन

विज्ञापन

बलिया बेलौन जामिया ताजुस शरीया लील बनात रेजा नगर शेखपुरा में मंगलवार की रात जश्न ए बुखारी शरीफ कांफ्रेंस में एक दर्जन छात्राओं को अलीम, फाजिल की पढ़ाई मुकम्मल होने पर सनद और मेडल देकर सम्मानित किया गया. जामिया के नाजिम हजरत अल्लामा मुफ्ती मोजिबुर रहमान मिस्बाही ने बताया कि जामिया की छात्रा अनीसा फात्मा, सेमी फात्मा, अंगूरी फात्मा, शाहिन फात्मा, खुशी फात्मा, फरहाना फात्मा, हेली फात्मा, यास्मीन फात्मा आदि आलीम फाजिल की पढ़ाई मुकम्मल करने पर समारोह पूर्वक डिग्री देकर सम्मानित किया गया है. इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य हाजी एकबाल हुसैन, मौलाना मोहिबुल हसन, मुखिया मेराज आलम, असरार अहमद, सद्दाम हुसैन, एकबाल हुसैन, अरब आलम, जुनेद अशरफी, हाजी मुजफ्फर यजदानी, सालीम ज़र्राह, हाजी नुर आलम, अनीस आलम, शाबान आलम, हाजी आंशिक, अशरफ अली, अनीस इमाम, साजिद आलम आदि का सराहनीय सहयोग रहा. उन्होंने बताया की लड़कियों की शिक्षा के लिए जामिया ताजुस शरीया लील बनाते रेजा नगर शेखपुरा में निशुल्क शिक्षा दी जाती है. यहां आलिया की पढ़ाई के साथ साथ हाफिज की पढ़ाई होती है. एक दर्जन के करीब लड़कियों की पढ़ाई पूरी होने पर जश्न ए बुखारी शरीफ कांफ्रेंस आयोजन कर सभी लड़कियों को उच्च शिक्षा की डिग्री प्रदान की गयी. उन्होंने बताया की इस अवसर पर आलीमाओं का तकरीर, नात खानी का आयोजन किया गया. मुफ्ती मोजिबुर रहमान मिस्बाही ने कहा, जामिया के प्रांगण में आगामी 29 नवम्बर को पीर ए तरीकत मौलाना अहमद रेजा खान के याद में उर्स आला हजरत का आयोजन होगा. इसके लिए कमेटी सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन