आपसी सौहार्द व भाईचारे का साथ मनायें त्योहार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Mar 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी सौहार्द व भाईचारे का साथ मनायें त्योहार

आपसी सौहार्द व भाईचारे का साथ मनायें त्योहार

विज्ञापन

डंडखोरा थाना प्रांगण में ईद, चैती दुर्गा, रामनवमी व चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. गुरुवार को थानाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी,सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में ईद, चैती दुर्गा, चैती छठ व रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल मे मनाने को लेकर चर्चा की गयी. अंचलाधिकारी सादी रऊफ ने दुर्गा पूजा, रामनवमी में जुलूस व ईद को लेकर आवश्यक निर्देश का पालन करने पर जोर दिया. इस बैठक में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो ने कहा कि चैती दुर्गा एवं रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे एवं अश्लील गीत बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने सभी लोगो से थाना क्षेत्र मे विधि व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमलेंदू सिंह, रंजीत कुमार, शशि कुमार, सुमन कुमार, जदयू के जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा, मुखिया निरंजन मंडल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक चौहान, सरपंच संजीव मंडल, समाजसेवी निर्मल विश्वास, शेख राशिद, धरणीधर पाठक, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह, सरपंच जगदीश महतो, दिनेश मंडल, सरपंच प्रभारी कमल विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि राजू मिस्त्री, पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष साह, पूर्व सैनिक उदयानंद झा, अरुण कुमार ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, गया नाथ मंडल, राजद प्रखंड अध्यक्ष करण यादव, समाज सभी मनोज प्रसाद गुप्ता, विद्यानंद साह, प्रकाश झा, शिवधारी केवट, मुनीत कुमार यादव, समाजसेवी चंदन कुमार महतो, कादीर खान, शिक्षक तौफीक अहमद, राजकुमार मिश्रा, वार्ड सदस्य जय किशोर विश्वास, समाजसेवी राजकिशोर मंडल सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन