आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनायें दुर्गापूजा

Updated at : 27 Sep 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनायें दुर्गापूजा

आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनायें दुर्गापूजा

विज्ञापन

डंडखोरा दुर्गापूजा को लेकर थाना प्रांगण में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष विजय कुमार ने किया. जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व पूजा कमिटी के सदस्य शामिल हुए. दुर्गा पूजा के दौरान शांति-सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. थानाअध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान हर चौक-चौराहे पर पुलिस गश्त रहेगी और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. निर्धारित समय पर पूजा और विसर्जन संपन्न कराएं. अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आपसी सहयोग और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया. पूजा में अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाया गया है. पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी है. ग्रामीणों ने कहा कि दुर्गा पूजा सभी समाज को जोड़ने वाला त्योहार है. ऐसे में हर समुदाय की जिम्मेदारी है कि वह सौहार्द बनाये रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं. पुरुषोत्तम वर्मा, राजू मिस्त्री, सरपंच दिनेश मंडल, हीरालाल साह, हरिमोहन सिंह, मनोज कुमार प्रसाद, संतोष कुमार साह, समाजसेवी मिस्टर खान, जनार्दन मिश्रा, कादिर खान, संजय गुप्ता, प्रदीप विश्वास, नवीन गुप्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन