दीपावली, काली पूजा व छठ को शांतिपूर्ण तरीक़े से मनायें: डीएम

Updated at : 15 Oct 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
दीपावली, काली पूजा व छठ को शांतिपूर्ण तरीक़े से मनायें: डीएम

दीपावली, काली पूजा व छठ को शांतिपूर्ण तरीक़े से मनायें: डीएम

विज्ञापन

– त्योहार को लेकर बैठक में दिये गये निर्देश कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की उपस्थिति में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा को लेकर बैठक आयोजित की गयी. जिले में शांति, सौहार्द्र एवं भाईचारे के वातावरण में दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व मनाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला स्तरीय बैठक में समीक्षा की गयी. बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा आगामी दिपावली, काली पूजा, छठ पर्व को लेकर सुझाव एवं समस्याओं से अवगत कराया गया तथा जिला प्रशासन से आग्रह किया गया कि काली पूजा, छठ पूजा को लेकर छठ घाट पर साफ-सफाई, जाने का रास्ता एवं रात में ठहरने के लिए प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, भीड़ पर नियंत्रण एवं अन्य समस्याओं का निष्पादन किया जाय. डीएम ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा की जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में आगामी दिपावली, काली पूजा, छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एहतिहातन सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है. सूचनातंत्र को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है. साथ ही अनुमंडल एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जो पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेगी. किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर तेज-तर्रार अधिकारियों के अलावा क्विक रिस्पांस टीम पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी क्षेत्रों के सभी वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों से उनके क्षेत्र विशेष की गतिविधियों की जानकारी एवं उनका महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना है. छठ घाट के निरीक्षण का निर्देश उन्होंने आगामी पर्व के दौरान शांति व्यवस्था एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण को बनाये रखने के लिए सभी उपस्थित सदस्यों से उनका महत्वपूर्ण सुझाव के लिए अनुरोध किया गया. डीएम ने पूजा समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया गया कि छठ घाट पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, साफ सफाई, गोताखोर की उपलब्धता, पुलिस बल का आवश्यकता अनुसार प्रतिनियुक्ति, यातायात पर नियंत्रण एवं किसी भी समस्या के निदान के लिए जिला प्रशासन के तरफ से हर संभव सहायता पहुंचा जायेगा. डीएम ने सभी पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत छठ घाट का निरीक्षण, गंगा के किनारे बेरिकेडिंग की व्यवस्था, वॉच टावर की व्यवस्था, खतरे वाले जगह पर लाल रंग की पट्टिकाओं का अधिष्ठापन, गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था उपलब्ध कराना, आग लगी घटना को नियंत्रण को लेकर अग्निशामक गाड़ी को अलर्ट मोड में रखना, छठ के सभी घाटों पर मेडिकल की व्यवस्था एवं काली पूजा स्थलों का भौतिक निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिया गया. उपद्रवी तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: एसपी पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानो पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. छोटी-छोटी घटनाओं पर भी प्रशासन की पैनी नजर है. असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर उनपर कड़ी नजर रखी जा रही है. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है. उन्होंने कहा कि अशांति एवं अफवाह फैलाने वाले तत्व चाहे कोई भी हो. उन्हें बख्शा नही जायेगा. साथ ही मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस का होना अति आवश्यक है. बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस नहीं निकला जायेगा. एसपी ने सभी थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि काली पूजा और छठ घाट पर लगातार घाटों का निरीक्षण करने और कार्यक्रम स्थल पर सुलभ आवागमन की व्यवस्था करने, बड़े छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन करना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए उपस्थित लोगों से कहा कि जिला साइबर सेल एवं सोशल मीडिया टीम पूरी तत्परता से सोशल मीडिया के सभी पोस्ट पर नजर बनाये हुए है. उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्तियों के द्वारा किसी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाकर विधि व्यवस्था खराब करने का प्रयास किया जाता है तो वैसे व्यक्तियों को चिन्हित् कर उनके विरुद्ध तुरंत कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने जिले के सभी लोगों से अपील करते हुए कि किसी भी भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट को फॉरवर्ड करने से बचें और प्रशासन को इसकी जानकारी तुरंत दें ताकि वैसे आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह पर अंकुश लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन