सड़क हादसे में घायल मवेशी पालक की इलाज के दौरान मौत

जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के एक मवेशी पालक की घर लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना मनसाही थाना के फोरलेन सड़क पर घटित हुई.
कटिहार. जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के एक मवेशी पालक की घर लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना मनसाही थाना के फोरलेन सड़क पर घटित हुई. मृतक मवेशी पालक दिलीप यादव 50 वर्ष, मरंगी गांव का निवासी है. जानकारी के अनुसार, मृतक के परिवार में तीन पुत्र एवं एक पुत्री है, सभी नाबालिग हैं. बताया गया है कि वह अपने मवेशी लेकर घर लौट रहा था, तभी मरंगी चौक पर एक वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बीते शाम उसकी मौत हो गयी. मनसाही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




