जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने व कब्जा करने का मामला थाना पहुंचा

Updated:
विज्ञापन
जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने व कब्जा करने का मामला थाना पहुंचा

जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने व कब्जा करने का मामला थाना पहुंचा

विज्ञापन

– पुलिस जांच पड़ताल में जुटी कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र के बहरखाल पंचायत में जमीन रजिस्ट्री को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया है. एक पक्ष ने जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने और कब्जा करने का आरोप लगाया है. दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है. बहरखाल पंचायत निवासी लक्खी राम हांसदा ने आरोप लगाया है उनकी लगभग 15 कट्ठा जमीन जबरन रजिस्ट्री करा ली गई है. इस पूरी प्रक्रिया में उनकी सहमति नहीं थी. वे रौतारा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. लक्खी राम हांसदा के अनुसार, उनकी जमीन पर पहले से ही उनका कब्जा था और सभी कागजात उनके पास मौजूद हैं. बावजूद उन पर दबाव बनाकर रजिस्ट्री कराई गई जो पूरी तरह से गैरकानूनी है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाए और उनकी जमीन वापस दिलाई जाय. आरोपों के घेरे में आए बहरखाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. कहा कि यह मामला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. विजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने केवल 5 कट्ठा जमीन ही वैधानिक प्रक्रिया के तहत खरीदी और रजिस्ट्री कराई है. रौतारा थाना पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दस्तावेजों की सत्यता की भी पड़ताल की जायेगी. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन