गोविंदपुर चौक पर कार-ट्रक में टक्कर, कार सवार दो घायल

Published at :27 Feb 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
गोविंदपुर चौक पर कार-ट्रक में टक्कर, कार सवार दो घायल

गोविंदपुर चौक पर कार-ट्रक में टक्कर, कार सवार दो घायल

विज्ञापन

कोढ़ा के राजवाड़ा पंचायत के एनएच-131 ए गोविंदपुर चौक के पास हुआ हादसा हसनगंज कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत अंतर्गत एनएच 131 ए गोविंदपुर चौक समीप गुरुवार को कार व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी. कार सवार दो व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओवरटेक के कारण दोनों वाहनों में टक्कर हो गयी. दुर्घटना को लेकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गयी. कार में सवार जख्मी व्यक्ति को किसी तरह से बाहर निकला गया. घटना की सूचना रौतारा थाना को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही रौतारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से कार सवार जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कारवाई में जुटी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार की कहर से बराबर इस प्रकार की घटना हो रही है. वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए. ताकि सुरक्षित सफर लोग कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन