केंद्रीय वित्त मंत्री के आगमन रद्द होने से किसानों में मायूसी

Updated at : 10 Sep 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री के आगमन रद्द होने से किसानों में मायूसी

केंद्रीय वित्त मंत्री के आगमन रद्द होने से किसानों में मायूसी

विज्ञापन

– सभी तैयारियां धरी के धरी रह गयी हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के चंदेली भर्रा गांव में 10 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी. आगमन स्थल पर पंडाल व विभिन्न विभागों के काउंटर आदि तैयार थे. अचानक किन्हीं कारणों से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आगमन कार्यक्रम रद्द हो गया. सजी-धजी आगमन स्थल सुनी रह गयी. साथ ही लोगों में मायूसी देखी गयी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आगमन का मुख्य उद्देश्य मखाना की खेती उत्पादन एवं प्रसंस्करण को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने की दिशा में किसानों से सीधा संवाद करना था. सेंट्रल बैंक आफ इंडिया सहित कई विभागीय अधिकारी द्वारा आगमन स्थल पर तैयारी की गई थी. खासकर केंद्र मंत्री निर्मला सीतारमण के आगमन को क्षेत्र के मखाना उत्पादक किसान काफी उत्साहित थे. मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री के आगमन कार्यक्रम रद्द होने पर कहीं ना कहीं लोगों में मायूसी देखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन