जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत चार पंचायतों में शिविर

Updated:
विज्ञापन
जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत चार पंचायतों में शिविर

जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत चार पंचायतों में शिविर

विज्ञापन

प्राणपुर. प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत शिविर आयोजित कर लोगों का स्वस्थ्य जांच की गयी. गौरीपुर, केहुनिया, धरहन, बरझल्ला पंचायतों में जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के तहत पात्रता कार्ड संतृप्ति अभियान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना था. उक्त शिविर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. पंचायत के नोडल पदाधिकारी नंदलाल ऋषि ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है. शिविर में 54 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें मनरेगा जॉब कार्ड छह, आयुष्मान कार्ड पन्द्रह, राशन कार्ड एक, पशुपालन 12, स्वास्थ्य जांच बीस प्राप्त हुआ है. इस मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, मनरेगा पीटीए योगेंद्र यादव, रोजगार सेवक रवि कुमार सहित दर्जनों आशा कर्मी व लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन