बस स्टैंड संघर्ष समिति पांच सूत्री मांगों को ले शुरू किया अनशन

Updated at : 11 Sep 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
बस स्टैंड संघर्ष समिति पांच सूत्री मांगों को ले शुरू किया अनशन

बस स्टैंड संघर्ष समिति पांच सूत्री मांगों को ले शुरू किया अनशन

विज्ञापन

कटिहार बस स्टैंड संघर्ष समिति पांच सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन पर चले गये है. अनशन पर बैठे त्रिभुवन कुशवाहा ने कहा कि सबसे पहली मांग है कि बस स्टैंड से बसों का परिचालन अविलंब शुरू किया जाय. ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके. दूसरी मांग है कि बस स्टैंड परिसर में हो रहे कचरा डंपिंग पर तुरंत रोक लगायी जाय. बस स्टैंड का नामकरण शहीद जगदेव बाबू के नाम पर किया जाय. बस स्टैंड परिसर में स्थाई पुलिस चौकी के निर्माण हो ताकि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके. बस स्टैंड निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाय मांगे शामिल है. इस अवसर पर राजेंद्र वर्मा, चमक लाल मंडल, अब्दुल कयूम, सुजीत ठाकुर, विनय सिंह, राम जनक सिंह, ललन पासवान, रामदयाल सिंह, दिनेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन