आजमनगर स्टेशन पर हाइ वोल्ट तार पर गिरी टहनी, हादसा टला

Updated:
विज्ञापन
आजमनगर स्टेशन पर हाइ वोल्ट तार पर गिरी टहनी, हादसा टला

आजमनगर स्टेशन पर हाइ वोल्ट तार पर गिरी टहनी, हादसा टला

विज्ञापन

आजमनगर कटिहार रेल मंडल के कुमेदपुर-बारसोई रेलखंड पर स्थित आजमनगर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा टल गया. भारी बारिश और तेज आंधी के बीच प्लेटफार्म नंबर एक पर 25 हजार वोल्ट के ओवरहेड तार पर पेड़ की डाली गिर गई. जिससे चिंगारी उठी और आग लग गई. घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई. राधिकापुर पैसेंजर एक घंटे तक खड़ी रही घटना के वक्त कटिहार से राधिकापुर जा रही ट्रेन संख्या 55708 राधिकापुर पैसेंजर आजमनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ही खड़ी थी. तार पर डाली गिरते ही आग और चिंगारी देख यात्रियों में भगदड़ मच गई. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेल प्रशासन ने तत्काल ट्रेन का परिचालन रोक दिया. ट्रेन करीब एक घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही. तुरंत बंद की गई बिजली, टला बड़ा हादसा सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची. सबसे पहले ओवरहेड लाइन की विद्युत आपूर्ति बंद की गई. इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तार पर गिरी पेड़ की डाली को हटाया और लाइन की मरम्मत की. यात्रियों ने कहा- बाल-बाल बचे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण प्लेटफार्म के पास का पेड़ की डाली टूटकर सीधे हाईटेंशन तार पर गिर गई. गनीमत रही कि उस समय कोई यात्री तार के नीचे नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य कर दिया गया. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री सुरक्षित हैं. रेल प्रशासन ने ट्रैक के किनारे लगे खतरनाक पेड़ों की छंटाई का अभियान तेज करने की बात कही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन