बूथ सशक्तिकरण ही विजय का संकल्प

Updated at : 05 Jul 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
बूथ सशक्तिकरण ही विजय का संकल्प

बूथ सशक्तिकरण ही विजय का संकल्प

विज्ञापन

– चांदपुर मंडल में हुई मंडल स्तरीय बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन कटिहार चांदपुर मंडल में मंडल स्तरीय बूथ सशक्तिकरण की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश साह ने की. जबकि बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, चंद्रभूषण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शामिल हुए. जिलाध्यक्ष मनोज राय ने भाजपा द्वारा आयोजित बूथ शक्तिकरण अभियान कार्यशाला में उपस्थित होकर समर्पित कार्यकर्ताओं से संवाद किया. कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एनडीए सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. यही समर्पण आने वाले चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय की नींव रखेगा. इस अवसर पर बैठक में चांदपुर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश शाह, चांदपुर मंडल महामंत्री शेखर पोद्दार, महेश कुमार सिंह, चांदपुर मंडल उपाध्यक्ष रणजीत विश्वास, अजय शर्मा, चांदपुर मंडल के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन