मानसिक रूप से विकलांग का लावारिश हालत में शव बरामद

Updated at : 22 Sep 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
मानसिक रूप से विकलांग का लावारिश हालत में शव बरामद

मानसिक रूप से विकलांग का लावारिश हालत में शव बरामद

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के प्राणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी मानसिक रूप से विकलांग कन्हैया राय का शव रोशना थाना क्षेत्र के इसराइल चौक के समीप एनएच 31 मुख्य सड़क किनारे से रोशना पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया. रोशना पुलिस ने यूडी कांड दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है. रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि इसराइल चौक के समीप एनएच 31 मुख्य सड़क किनारे एक लावारिस हालत में शव मिला है. रोशना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल किया. इनके शरीर पर कहीं भी खरोंच तक का निशान नहीं मिला है. जांच की जा रही है. मृतक के बड़े भाई दिलीप राय की पहचान पर मृतक कन्हैया राय उम्र तकरीबन पचास वर्ष पिता शिव नंदन राय, प्राणपुर वार्ड 15 थाना प्राणपुर निवासी बताया. पोस्टमार्टम कराकर इनके परिजनों को सौंप दिया. मृतक के बड़े भाई दिलीप राय ने बताया कि बीते तकरीबन पच्चीस वर्ष पूर्व घर छोड़कर चले गए थे. बस्तौल चौक पर भीख मांग कर अपना भरण-पोषण करते थे. पत्नी बच्चे सभी लोग थे. आपसी विवाद में सभी लोग इनको छोड़ कर दूसरा घर बसा लिए हैं. शव पोस्टमार्टम करा कर दाह संस्कार करने के लिए मृतक के बड़े भाई दिलीप राय को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन