घरेलू विवाद में सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, भाई-भतीजा समेत कई घायल
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :25 Apr 2026 12:08 AM (IST)
विज्ञापन

फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के वाहिद नगर गांव में शुक्रवार की सुबह घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया
विज्ञापन
फलका.
फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के वाहिद नगर गांव में शुक्रवार की सुबह घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. चार सगे भाइयों के बीच जमकर हुई मारपीट में बड़े भाई की पत्नी व पुत्र समेत कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों पक्षों ने फलका थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. प्रथम पक्ष के बड़े भाई अनसार आलम ने थाना में आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके तीन भाई नौशाद, निसार, इरशाद तथा नौशाद के ससुराल पक्ष के कुछ लोग उनके घर में घुस आये और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि जब वे मारपीट से बचने की कोशिश कर रहे थे, तब उनकी पत्नी, पुत्र और छोटी बहन शहनाज परवीन बचाने पहुंचे. इस दौरान सभी ने मिलकर उनकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि तेतरी खातून ने उनकी पत्नी के बाल पकड़कर खींचते हुए पिटाई की. जिससे वह बेहोश हो गयी. उनके बड़े पुत्र को भी सभी ने लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया. जिससे उसका जबड़ा और हाथ टूट गया. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के गले से चांदी का हार छीन लिया गया. साथ ही, उनकी छोटी बहन के घर का ताला तोड़कर बक्से में रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद और जेवरात भी निकाल लिए गये. उन्होंने यह भी कहा कि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए गए, जिससे उनकी अस्मिता को ठेस पहुंची. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों घायलों क़ो बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. प्रथम दृष्टया एक पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




