भाजपा युवा मोर्चा ने दिल्ली के पूर्व सीएम का जलाया पुतला

Updated at : 12 Jan 2025 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने दिल्ली के पूर्व सीएम का जलाया पुतला

भाजपा युवा मोर्चा ने दिल्ली के पूर्व सीएम का जलाया पुतला

विज्ञापन

कटिहार भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव पासवान के नेतृत्व में शहर के शहीद चौक पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया गया. अरविंद केजरीवाल ने बिहार वासियों का अपमान करने का कार्य किया एवं बिहारी को फर्जी बोलकर अपमानित किया है. इसी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा पूरे बिहार सहित कटिहार में अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया. झूठ गुमराह करना इनकी राजनीतिक है. पांच फरवरी को आपदा का अंत होगा. दिल्ली को गंदे पानी से मुक्ति मिलेगी. झूठ बोलकर वोट लेने का कार्य किया है. केजरीवाल ने लगातार दिल्ली वासियों को गुमराह करने का कार्य एवं विकास के नाम पर सिर्फ छलावा करने का कार्य किया है. विधानसभा चुनाव आने पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ झूठे वादे कर उन्हें बहकाने का कार्य कर रहे हैं. पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा सह संयोजक गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, बब्बन झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रियंका सिंह, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक सिंह गोलू, अतुल आनंद भास्कर सिंह शेखर जयसवाल, बबलू गुप्ता, महेंद्र झा, उमेश सिंह, पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर के भाजपा व युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन