तीन राज्यों में जीत पर कोढ़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2026 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
तीन राज्यों में जीत पर कोढ़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न

तीन राज्यों में जीत पर कोढ़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न

विज्ञापन

कोढ़ा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में जीत की खुशी जोरदार तरीके से मनायी. कोढ़ा नगर पंचायत के गेड़ाबाड़ी बाजार चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में पटाखों की गूंज सुनाई दी. माहौल उत्साह व उमंग से भर गया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की. ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाना भी किया. बाजार चौक कुछ देर के लिए पूरी तरह उत्सव स्थल में तब्दील हो गया. भाजपा समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की और इस जीत को केंद्र सरकार के नेतृत्व तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया. भाजपा नेता धर्मवीर चौधरी ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और पार्टी की नीतियों पर मुहर है. देश की जनता विकास चाहती है और भाजपा उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती का परिणाम है कि पार्टी को लगातार सफलता मिल रही है. भाजपा नेता रमन झा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण है. भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि युवाओं का समर्थन भाजपा के साथ लगातार बढ़ रहा है. यह जीत साबित करती है कि युवा वर्ग पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित है. कार्यकर्ताओं में पिंटू चौधरी, धर्मा शर्मा, मिथुन पूर्वे, मनोज ठाकुर, अमित कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन