प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हसनगंज में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हसनगंज में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित
– पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद रहे मौजूद हसनगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष आवास में गुरुवार को 15 सितंबर को पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मौजूद रहे. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी ने बताया कि 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री का आगमन होने जा रहा है. विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है. जिसमें नवनिर्मित एयरपोर्ट सहित कई रेलमार्गों का प्रधानमंत्री के द्वारा अवलोकन किया जायेगा. जिसको लेकर हसनगंज मंडल से भारी संख्या में विशाल जनसभा में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गयी. ग्रामीण महिलाओं के बीच आमंत्रण पत्रक का भी वितरण किया. मौके पर प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू देवी ने 15 सितंबर को पूर्णिया में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सह महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू देवी, भाजपा नेता मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुंअर, सोशल सिंह, महेंद्र मंडल, दिलीप मंडल, शीतल प्रसाद शाह, गौतम कुमार, उत्तम भगत, हृदय नारायण उरांव, विकास विश्वास सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




