रेलवे में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनायी

Updated at : 31 Oct 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनायी

रेलवे में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनायी

विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की ओर से रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन कटिहार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को देश के लोह पुरुष, स्वतंत्रता-संग्राम के महान नेता, देश के एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक कीरेंद्र नरह, अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक एमके सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एपी श्रीवास्तव, यूनियन एवं संगठन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. तत्पश्चात सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता अखंडता और समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया. इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी. जिसमें सभी ने यह संकल्प लिया कि देश की एकता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सदा तत्पर रहेंगे. कार्यक्रम के अंत में रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया. इस एकता दौड़ को डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौड़ में रेल मंडल के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न यूनियन और संगठन के प्रतिनिधि के साथ भारत स्काउट गाइड के सदस्य शामिल हुए. दौड़ का उद्देश्य राष्ट्र की एकता सोहार्द और सहयोग भावना को सुदृढ करना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन