अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

ठिया थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 77 नरहिया एचपी पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना
विज्ञापन
समेली. पोठिया थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 77 नरहिया एचपी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर संध्या 8.30 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गये. दंपती को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर रूप से जख्मी पत्नी ने दम तोड़ दिया. फलका थाना क्षेत्र के रहटा पूर्वी टोला निवासी चंदन मंडल अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ बाइक सवार होकर अपने संबंधी संपिण्डन कार्यक्रम में सम्मिलित होने समेली जा रहे थे. स्टेट हाइवे 77 नरहिया पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जहां लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. अस्पताल पहुंचते ही 32 वर्षीय सरिता देवी ने दम तोड़ दिया. मृतका के पति चंदन मंडल खतरे से बाहर है. बताते चले की मृतक सरिता देवी जीविका में सीएम पद पर कार्यरत थी. घटना की जानकारी मिलते ही पोठिया थाना के अपर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा सदल बल पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटे थे. घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










