सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
कुरसेला एसएच 77 पर बल्थी महेशपुर के समीप गुरुवार देर रात बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर कर घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. बताया गया कि दुर्घटना में बाइक युवक सवार का पांव में जख्म और चोट पहुंचा था. पीएचसी में उपचार बाद युवक को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायल बाइक सवार चुनचुन कुमार (24) पिता शिवन मंडल थाना क्षेत्र के मधेली गांव का निवासी है. युवक नवाबगंज की ओर से कुरसेला आ रहा था. इसी बीच बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




