वाहन की टककर से बाइक सवार घायन, मौत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :14 Apr 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की टककर से बाइक सवार घायन, मौत

वाहन की टककर से बाइक सवार घायन, मौत

विज्ञापन

फलका थाना क्षेत्र के रहटा चौक के पास एसएच-77 पर रविवार की रात एक वहन की टककर से नाकी निवासी बाइक सवार रोहित कुमार मंडल 26 वर्ष, पिता तिलो मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के लिए परिजनों ने फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पूर्णिया अस्पताल पहुंचते ही घायल रोहित कुमार मंडल को चिकित्सकों ने जांचों उपरांत मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया. रोहित कुमार मंडल की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी. पत्नी निधि देवी, मां ललिता देवी दहाड़ मारमार कर रो रही थी. मृतक चार भाई था. सबसे बड़ा रोहित ही था. उन्हीं के सहारे घर के परिवार का भरन पोषण होता था. घटना की बारे में बताया जाता है कि रोहित कुमार मंडल अपने ननिहाल कबलसिया गांव चंदन कुमार मंडल के यहां आया हुआ था. कबलसिया बाइक से अपना घर नाकी जा रहा था. इसी क्रम में रहटा चौक के पास एसएच -77 सड़क पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था. पूर्णिया में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इधर फलका थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल ने मृतक परिजन के आवेदन पर अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन