Bihar: कटिहार में सरेराह महिला शिक्षा सेवक की हत्या, शव जलाने की हुई कोशिश

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar: कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में एक शिक्षा सेवक यशोदा देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है. हत्या का आरोप उनके पड़ोसी पर लगा है. पुलिस मामाले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar: प्राणपुर(कटिहार). प्राणपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार की सुबह करीब छह बजे प्राथमिक विद्यालय पकड़िया के पास शिक्षा सेवक यशोदा देवी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या का आरोप यशोदा देवी के परिजनों ने उनके पड़ोसी पर लगाया है. आरोपित पड़ोसी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है. सूचना पाकर मौके पर पहंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है. इधर अपराधी को गिरफ्तारी करने के लिए मुहिम तेज कर दी गयी है.

शव जलाने की हुई कोशिश

मृतक यशोदा देवी के परिजनों ने बताया कि वो हर दिन की तरह मंगलवार को भी प्राथमिक विद्यालय पकड़िया जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में गांव के ही पड़ोसी हलचल राय ने उनकी धारदार हथियार से पहले गला रेता और फिर वहीं पर पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश की. 32 वर्षीय शिक्षा सेवक यशोदा देवी के पति पमेश राय है जो लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या सात पंचायत धरहण थाना प्राणपुर जिला कटिहार के रहनेवाले हैं.

Also Read: Bihar: कटिहार में ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत

पति पर भी हो चुका है हमला

परिजनों ने बताया गया कि एक वर्ष पूर्व इनके पति पमेश राय पर भी छुरा से वार हुआ था. इस मामाले की प्राणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मामला न्यायालय में चल रहा है. यशोदा देवी के परिवार में चौदह वर्ष की एक पुत्री खुशी कुमारी और बारह वर्ष के एक पुत्र प्रीसं कुमार है. दिन के उजाले में इस तरह की घटना के बाद इलाके में भय का माहौल व्याप्त है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन