कटिहार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Jul 2024 6:26 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Crime News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोरलेन के निकट बैगना रेलवे फाटक पार पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने रविवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर मनीष ठाकुर (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी.
Bihar Crime News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोरलेन के निकट बैगना रेलवे फाटक पार पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने रविवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर मनीष ठाकुर (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बाइक से कामत जा रहे थे मनीष
जानकारी के अनुसार, देर शाम प्रॉपर्टी डीलर मनीष ठाकुर अपने आवास दुर्गास्थान से कामत बाइक से जा रहे थे. इसी क्रम मे फोरलेन के नीचे बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान एक गोली मनीष के सिर पर लग गई और दूसरी गोली जाकर पीठ पर लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाइक से गिर गए.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
इधर, घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फोरलेन के रास्ते भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनीष ठाकुर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ 1 अभिजीत कुमार सिंह दलबल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पूछताछ कर जानकारी ली.
ये भी पढ़ें: मोकामा में मिट्टी की ढेर से टकराई बीडीओ की कार, पति-पत्नी और दो बच्चे घायल…इलाज जारी
पुलिस ने क्या कहा ?
बता दें की घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है. फॉरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया है. घटनास्थल से कुछ खोखा बरामद किए गए है. उन्होंने कहा कि मनीष ठाकुर पर पूर्व से ही आपराधिक मामला दर्ज है. वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था. संभवतः यही वजह उसकी हत्या की रही होगी. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
घटना के बाद अस्पताल में जुटी भीड़
घटना की जानकारी शहर में फैलते ही लोग कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने लगे. उनके परिजन, पहचान वाले तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. सभी घटना की निंदा कर रहे थे तथा हत्या की वजह को लेकर कयास लगाने में लगे थे.
शिवमय हुआ सुलतानगंज, श्रावणी मेले का आज होगा विधिवत उद्घाटन, देखिए गंगा घाट का वीडियो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










