एनएच-81 पर बड़े-बड़े गढ्ढे दे रहे हादसे को आमंत्रण

Updated at : 22 Jun 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच-81 पर बड़े-बड़े गढ्ढे दे रहे हादसे को आमंत्रण

एनएच-81 पर बड़े-बड़े गढ्ढे दे रहे हादसे को आमंत्रण

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के गेड़ाबाड़ी बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 81 पर सड़क की हालत खराब हो चुकी है. सड़क में कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जो हर दिन राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बन रहे हैं. यह मार्ग गेड़ाबाड़ी बाजार से होकर गुजरता है. जो एनएच 31 से जुड़ जाता है. प्रखंड एक अत्यंत व्यस्त और प्रमुख व्यापारिक केंद्र है. प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन, बस, ऑटो और दोपहिया वाहन गुजरते हैं. गड्ढों के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा है. बल्कि आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. लोगों ने कहा, यदि समय रहते इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गयी. कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. विशेषकर बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. व्यवसायियों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि इस सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अविलंब मरम्मत कार्य शुरू किया जाय. लोगों का कहना है कि गेड़ाबाड़ी बाजार जैसे व्यस्त स्थल पर ऐसी खस्ताहाल सड़कें न केवल जनता की जान के लिए खतरा है. बल्कि यह प्रशासन की लापरवाही को भी दर्शाता है. प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों से भी उम्मीद जताई जा रही है कि वे इस मुद्दे को प्राथमिकता में लेकर संबंधित विभागों तक आवाज पहुंचायें. एनएचएआई को चाहिए कि वह तुरंत निरीक्षण कर मरम्मत की प्रक्रिया शुरू करें. ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन