Bihar News: आदिवासी युवक की पिटाई मामले में पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, पूरी टीम निलंबित

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Feb 2025 5:50 PM

विज्ञापन

कटिहार में आदिवासी युवक की पिटाई करती पुलिस

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में पुलिस द्वारा आदिवासी युवक की सड़क पर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में दोषी पुलिसकर्मी पर FIR दर्ज किया गया है. एसपी ने सभी दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar News: कटिहार जिले में पुलिसिया क्रूरता का मामला जब से सामने आया है हर ओर इसकी भर्त्सना हो रही है. यह मामला पुलिस द्वारा एक आदिवासी युवक को सड़क पर लिटाकर बेरहमी से पीटने का है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मी की क्रूरता देख लोग काफी गुस्से में आ गया. लोग पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन की मांग करने लगे. राजद ने भी इस मामले पर बिहार सरकार को घेरा. अब इस मामले में क्रूर पुलिसकर्मी पर एक्शन लिया गया है.

एसपी ने लिया एक्शन

कटिहार के पुलिस अधीक्षक एसपी (SP) वैभव शर्मा ने जनता के दबाव और राजनीतिक आलोचनाओं के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. इस मामले में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR भी दर्ज किया गया है. इस मामले पर डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : History of Munda Tribes 7 : पड़हा राजा कैसे करते थे न्याय, कौन -कौन थे पदधारी और कब मिलती थी जिंदा गाड़ने की सजा

एसपी वैभव शर्मा

चार पुलिसकर्मी निलंबित

एसपी ने बताया कि वीडियो के अवलोकन से पता चलता है कि गश्ती के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक युवक को बुरी तरह से लाठी से पिटा है. उक्त पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के द्वारा इस प्रकार के किये गये कार्य से पुलिस की छवि धूमिल हुई है. इनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानेपन एवं अयोग्य पुलिस पदाधिकारी होने का द्योतक है. इसलिए मामले में शामिल पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक केदार प्रसाद यादव, महिला सिपाही 717 प्रीति कुमार, पोठिया थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

गृहरक्षक 5942 सिकन्दर राय एवं गृहरक्षक 5154 राजकिशोर महतो को एक वर्ष के लिए कर्तव्य से वंचित किया गया है. थानाध्यक्ष, पोथिया थाना के चालक बमबम कुमार पिता सिरो पासवान, बलथी महेशपुर थाना कुरेला एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रत्तर कारवाई करने का आदेश दिया गया है.

इस पूरे मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू कटिहार को करने एवं प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने कहा कि कटिहार पुलिस के द्वारा जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए अवैध कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जायेगी. उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी कर्मी को पुरस्कृत किया जायेगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन