कन्यायाओं का सामूहिक विवाह समाज सेवी ने कराया

Updated:
विज्ञापन

कन्यायाओं का सामूहिक विवाह समाज सेवी ने कराया

विज्ञापन

मनसाही चितौड़िया पंचायत के कर्मा टोला जयनगर में शनिवार की शाम सामूहिक विवाह उत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया. सामूहिक विवाह उत्सव का उद्घाटन समाजसेवी भोला साह, चितौड़िया की दीपा देवी, गौतम कुमार सिंह, जितेंद्र पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काट कर किया. समाजसेवी भोला साह ने कहा कि सामाजिक कार्य मेरी पहली प्राथमिकता हैं. अबतक 350 गरीब लड़कियों का विवाह करा चुका है. हर तीन वर्ष के बाद चौथा वर्ष में ऐसे गरीब आदिवासी की लड़की की शादी अपने निजी कोष से कराते चले आ रहे है. दीपा देवी ने कहा कि समाज सेवी भोला साह अपने निजी कोष से मनसाही के विभिन्न पंचायत एवं गांव से जुड़े 100 गरीब आदिवासी कन्या का विवाह कराया. प्रमुख सुषमा कुमारी, खुर्शीद आजाद, चितौड़िया सरपंच संजय दास, पंसस कुरेठा फुलेश्वर उरांव, खुर्शीद आलम और टिंकू आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन