भरसिया पोखर के पास बाइकों में टक्कर, दो सगे भाई सहित तीन गंभीर

Updated:
विज्ञापन
भरसिया पोखर के पास बाइकों में टक्कर, दो सगे भाई सहित तीन गंभीर

फलका-गेड़ाबाड़ी मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे भरसिया पोखर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर में दो सगे भाई सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

कटिहार के फलका से रिपोर्ट,

थाना क्षेत्र के फलका-गेड़ाबाड़ी मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे भरसिया पोखर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो सगे भाई सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फलका पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायलों की पहचान फलका बाजार निवासी मुन्ना 40 वर्ष अफजल 35 वर्ष तथा दरमाही निवासी माणिक मरांडी 23 वर्ष के रूप में हुई है.

दो सगे भाई बाइक से जा रहे थे कोर्ट तारीख करने

मुन्ना और अफजल दोनों सगे भाई है. एक ही बाइक पर सवार होकर तारीख करने कोर्ट जा रहे थे. माणिक मरांडी अपनी बाइक से कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से पूर्णिया जिले के मैनी गांव जा रहा था. इसी दौरान भरसिया पोखर के समीप दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही फलका थाना थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. दुर्घटना की खबर मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों के मुताबिक घायलों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन