कुलपति के निर्देश पर डीएस कॉलेज प्रशासन हुआ सख्त

कुलपति के निर्देश पर डीएस कॉलेज प्रशासन हुआ सख्त
– कॉलेज परिसर से अतिक्रमणमुक्त को दिया सात दिन का मोहलत, थमाया नोटिस – डीएस कॉलेज का औचक निरीक्षण के दौरान परिसर में गाय भैंस चरते देख हुए थे कुलपति नाराज प्रतिनिधि, कटिहार पूर्णिया विवि के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के आदेश पर तीसरे दिन डीएस कॉलेज प्रशासन सख्त नजर आया. कॉलेज परिसर को अतिक्रमणमुक्त को लेकर कब्जाये चतुर्थवर्गीय कर्मचारी उत्तम लाल यादव व दिवंगत माली रामजी के परिजन को प्राचार्य कक्ष में बुलाकर परिसर खाली करने को लेकर प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने अपने हाथों नोटिस थमाया. साथ ही सात दिन का मोहलत दिया. कहा कि सात दिन के अंदर कॉलेज परिसर खाली नहीं होने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जायेगी. डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व पीयू कुलपति प्रो विवेेकानंद सिंह के द्वारा डीएस कॉलेज औचक निरीक्षण किया गया था. जिस दौरान करीब दो साल पूर्व सेवानिवृत हुए चतुर्थवर्गीय कर्मचारी उत्तमलाल यादव द्वारा कॉलेज परिसर में गाय भैंस का खटाल बना देख काफी नाराजगी जतायी थी. इतना ही नहीं कॉलेज परिसर में गाय भैंस को चरते देख कर्मचारियों से तस्वीर लेने के लिए निर्देश के साथ अतिशीघ्र अतिक्रमणमुक्त कराने को कहा गया था. दूसरा डीएस कॉलेज के कैंटीन को कब्जा जमाये दिवंगत रामजी माली के परिजनों को भी खाली कराने का निर्देश दिया गया था. जिसके आलोक में गुरूवार को महाविद्यालय परिसर को अतिक्रमणमुक्त कराने को दो पूर्व कर्मचारी एक जीवित उत्तम लाल यादव और दिवंगत रामजी दास माली के परिजन को सात दिनों के अंदर खाली कराने का आदेश दिया गया. उत्तम लाल यादव दो साल पूर्व सेवानविृत के बाद से वो कॉलेज परिसर में खटाल चला रहे हैं. पूर्व के प्राचार्य ने भी थमाया था उत्तम लाल यादव को नोटिस कॉलेज परिसर से गाय भैंस को हटाने व परिसर खाली कराने को लेकर पूर्व प्राचार्य डॉ प्रो संजीव कुमार द्वारा उन्हें परिसर खाली कराने को नोटिस दिया गया था. मालूम हो कुलपति के निरीक्षण के दौरान गाय भैंस चराया जा रहा था. जिसको लेकर कुलपति द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिया गया था कि शीघ्र ही परिसर को अतिक्रमणमुक्त कराया जाये. एक सप्ताह में खाली नहीं कराये जाने पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. मालूम हो कि रामजी माली सात साल पूर्व रिटायर्ड हुए थे. उसके बाद से बीएड विभाग के दक्षिणी साइड में पुराने कैटिन को कब्जा कर रह रहे हैं. कैटिंन में गोइठा का गोदाम बनाया हुआ है. प्राचार्य ने उत्तमलाल यादव व दिवंगत रामजी माली की पत्नी को कक्ष में बुलाकर नोटिस थमाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




