ज्ञान भारतम् मिशन को लेकर बीडीओ ने की बैठक

ज्ञान भारतम् मिशन को लेकर बीडीओ ने की बैठक
मनसाही प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभा कक्ष में बुधवार को बीडीओ सुमन कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. प्रमुख सुषमा कुमारी, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सभी आवास सहायक व प्रखंड में कार्यरत कर्मी उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य ज्ञान भारतम् मिशन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश देना था. बीडीओ ने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन भारत की प्राचीन पांडुलिपियों एवं ज्ञान परंपरा के संरक्षण, संवर्धन एवं डिजिटलीकरण की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है. इस मिशन को जन-आंदोलन के रूप में संचालित करने पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत स्तर पर उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों, हस्तलिखित ग्रंथों एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पहचान कर उन्हें संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. बीडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर पर जागरूकता चलाकर आम नागरिकों को इस मिशन से जोड़ने का प्रयास किया जाय. बीडीओ ने इस मिशन को सफल बनाने के लिए समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करेने की अपील की. मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, मुखिया दीपनारायण पासवान, अवधेश प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










