न्यायमित्र व ग्राम कचहरी सचिव के साथ बीडीओ ने की बैठक

न्यायमित्र व ग्राम कचहरी सचिव के साथ बीडीओ ने की बैठक
प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के बीडीओ कार्यालय में न्यायमित्र व ग्राम कचहरी सचिव को लेकर बीडीओ ने समीक्षा बैठक आयोजित की. समीक्षात्मक बैठक करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेशनुसार ग्राम कचहरी की पुरी व्यवस्था को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गयी. जिसमें बात सामने आयी कि बस्तौल और धरहण पंचायत में ग्राम कचहरी सचिव का पद रिक्त है. काठघर प्राणपुर और कैहुनियां पंचायत में न्यायमित्र का पद रिक्त है. जिसको लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर जिला को समर्पित किया जायेगा. इस मौके पर ग्राम कचहरी सरपंच कौशल्या देवी, ग्राम कचहरी सचिव सरोज कुमारी, कुमारी सविता के साथ कई स्टाफ मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




